Son John took the mothers head hit the spade-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:59 pm
Location
Advertisement

बेटे ने मां के सिर पर मारी कुदाली ली जान

khaskhabar.com : रविवार, 19 फ़रवरी 2017 7:47 PM (IST)
बेटे ने मां के सिर पर मारी कुदाली ली जान
शिमला। हत्यारे बेटे ने मां के दूध का ऐसा फर्ज निभाया किया कि मानवता भी शर्मशार हो जाए। यहां पर एक कलयुगी बेटे ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। शिमला के रोहड़ू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दलगांव के गांव खशखंडी में उस समय सनसनी फेल गई जब एक बेटे में विवाद के चलते गुस्से में आकर मां को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 2 बजे की है जब 37 वर्षीय कृष्ण चंद पूत्र स्व. सुन्दर सिंह अपनी 68 वर्षीय बुजूर्ग मां कागल देवी के सिर पर कुदाली का प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जिससे महिला लहुलुहान होकर गिर पड़ी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल के रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

[# अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement