Solan peaked cutting again, women became unconscious-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:32 am
Location
Advertisement

सोलन में फिर कटी चोटी, महिला हुई बेहोश

khaskhabar.com : सोमवार, 14 अगस्त 2017 2:00 PM (IST)
सोलन में फिर कटी चोटी, महिला हुई बेहोश
सोलन। जिले में फिर से एक बाद चोटी कटने की घटना सामने आई है। इससे पहले भी सोलन में यह घटना घट चुकी है और ऊना में भी ऐसा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में कांति देवी पत्नी मुन्नालाल निवासी सीतापुर, उ.प्र. इस वारदात का शिकार हुई। मुन्नालाल घर से बाहर गया हुआ था और कांति देवी घर में अकेली थी। जब वह लौटकर आया तो कांति देवी को बेसुध हालत में देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला काफी घबराई हुई है और उसने अपने बाल कटने की घटना से भी अनभिज्ञता बताई। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, ठीक होने के बाद ही वह कुछ बता पाने में सक्षम होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement