Advertisement
सौदेबाजी में लगे सिद्धू की असलियत आई सामने - वित्तमंत्री
संगरूर। पिछले एक साल से विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ सौदेबाजी कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और जनता विकास के नाम पर अकाली भाजपा गठबंधन को ही समर्थन देगी। ये कहना है वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा का। जो रविवार को लहरागागा मंे नौजवान वर्ग को लुभाने के लिए रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने में नौजवानों की बड़ी भूमिका होती है और इसी को ध्यान में रखकर अकाली दल उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा की ओर से यूथ रैली का आयोजन किया गया। इससे पहले ढींडसा ने शहर में रोड शो भी निकाला। इस मौके पर ढींडसा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पिछले एक साल से कई राजनीतिक दलों के साथ सौदेबाजी में लगे थे। जिसके चलते अब जनता उनकी हकीकत समझ चुकी है और बहकावे में नहीं आने वाली है।
[@ हर बार ठगा महसूस करते कर्मचारी, अटके हैं 70 हजार से ज्यादा प्रमोशन]
Advertisement
Advertisement
संगरूर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement