Advertisement
बतौर मुख्यमंत्री शिवरांज सिंह ने पूरे किए 12 वर्ष, भाजपा मना रही विकास पर्व
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर आज (बुधवार) प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई इस दिन को विकास पर्व के तौर पर मना रही है। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर भाजपा नेता और अन्य लोग चौहान को बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर चौहान ने राज्य में एक नया इतिहास रचा है। वे राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस पद पर 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
इस कार्यकाल के दौरान सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शनी लगाई गई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में विकास पर्व मनाया जा रहा है, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement