Sexual exploitation with women for 5 years in shahjahanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:21 pm
Location
Advertisement

महिला के साथ 5 सालों तक करता रहा यौन शोषण

khaskhabar.com : शनिवार, 04 नवम्बर 2017 11:52 AM (IST)
महिला के साथ 5 सालों तक करता रहा 
यौन शोषण
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पति पत्नी के बीच हुई अनबन को सामान्य कराने के नाम पर पति का दोस्त दलित महिला के साथ 5 वर्षों तक कथित रूप से यौन शोषण करता रहा महिला के गर्भवती होने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कोतवाली अंतर्गत काशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक दलित महिला की 5 वर्षों पूर्व अपने पति से अनबन हो गई थी दोनों के संबंध इतने खराब हो गए थे कि महिला कॉलोनी में ही एक अलग मकान में अकेली रहने लगी इसी का फायदा उठाते हुए उसके पति के दोस्त रजनीश गुप्ता ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि वह तुम दोनों के संबंध सुधरवा देगा।


त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का महिला के घर आना जाना हो गया और उसने दोस्ती कर ली इसी दौरान जब काफी समय तक दोनों की सुलह नहीं हुई तो आरोपी ने महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा और जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने गर्भ गिराने को कहा और शादी से इंकार कर दिया।


मामले को लेकर पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक के. बी. सिंह से गुरुवार को मिली और उनके आदेश पर देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला को सौंप दी है वही महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement