Seized 66 quintile polyethylene bags in Agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:47 am
Location
Advertisement

आगरा में 66 क्विंटल पॉलीथिन बैग जब्त

khaskhabar.com : शनिवार, 05 अगस्त 2017 5:16 PM (IST)
आगरा में 66 क्विंटल पॉलीथिन बैग जब्त
आगरा। आगरा नगर निगम के एक दल ने शुक्रवार को एक परिवहन कंपनी के गोदाम से 66 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग जब्त किए। अधिकारियों ने कहा कि यह खेप गुजरात से दो ट्रकों में भरकर फ्रीगंज क्षेत्र के गोदाम में लाई गई थी। इनमें से 34 क्विंटल पॉलीथिन स्थानीय दुकानदारों को बेच दी गई और बाकी 66 क्विंटल को यहां लाया गया। गोदाम के मालिक नंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगरा में 20 माइक्रोन से कम लंबा पॉलीथिन बैग प्रतिबंधित है। पॉलीथिन बैग को मुख्य प्रदूषक माना जाता है, जो नालियों और सीवरेज में पानी के बहाव में बाधा बनते हैं और यमुना में जाकर उसे भी दूषित करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement