Schoolgirl jumped into Yamuna in allahabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:02 pm
Location
Advertisement

छात्रा ने यमुना में छलांग लगाई, गोताखोरों ने बचाया

khaskhabar.com : रविवार, 22 अक्टूबर 2017 4:22 PM (IST)
छात्रा ने यमुना में छलांग लगाई, गोताखोरों ने बचाया
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में शनिवार को एक छात्रा ने नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। छात्रा जैसे ही नदी में कूदी, वहां से गुजर रहे गोताखोरों ने उसे देख लिया और तुरंत वहां पहुंचकर छात्रा की जान बचाई। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार में मां और भाई ने उसकी परवरिश की है।

छात्रा मिर्जापुर की रहने वाली है और इलाहाबाद के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। घटना के समय पुल पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

पुलिस ने छात्रा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिवारवालों को सूचना दे दी है। छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement