Schemes to double the income of farmers till 2022 said Nayab Singh Saini in kaithal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 7:04 pm
Location
Advertisement

किसानों की आय को 2022 तक दो गुणा करने के लिए योजनाएं शुरू-नायब सिंह सैनी

khaskhabar.com : मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 12:38 PM (IST)
किसानों की आय को 2022  तक दो गुणा करने के लिए योजनाएं शुरू-नायब सिंह सैनी
नवीन मल्होत्रा कैथल।वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। किसानों की आय को 2022 तक दो गुणा करने के लिए योजनाएं शुरू की गई है। किसानों के फसली ऋण के ब्याज को प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। प्रदेश में एक समान विकास तथा योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। टेल तक पानी पहुंचाया जा रहा है। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान विपक्षी पार्टियों कांग्रेस व इनेलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन पार्टियों के पास आज कोई मुद्दा नहीें बचा है। यह पार्टियां प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा संपूर्ण प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं तथा लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच से प्रदेश विकास की ऊंचाई की ओर अग्रसर है।


दादूपुर नलवी नहर के संदर्भ में पूछे गए प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के किसानों में इस नहर के प्रति रोष पनप रहा था तथा किसानों ने ही मुख्यमंत्री से इस नहर को डि-नोटिफाई करने की मांग की थी। इस नहर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है, जिसके बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शीघ्र ही जानकारी देंगे। सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती को जिला स्तर पर मनाया गया।


सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महापुरूषों की जयंतियों को राज्य स्तर पर मनाने का फैसला लेकर उन महापुरूषों की शिक्षाओं को भावी पीढिय़ों तक पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार द्वारा पंचकूला, अंबाला व गुरूग्राम जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देकर अपना वायदा पूरा किया है, जबकि विपक्षी दलों द्वारा वोट लेने के लिए लोगों को 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया जाता रहा है। सरकार ने परिवहन बेड़े में 400 नई बसें शामिल की हैं तथा 200 नई बसें शीघ्र ही बेड़े में शामिल की जाएगी। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वामीनाथन रिपोर्ट के संदर्भ में उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार करने वाले स्वामीनाथन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की है। बीजेपी के शासन काल के दौरान फसली ऋण के ब्याज को बार-बार कम किया गया। सरकार द्वारा युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। गत दिनों साढ़े 9 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement