Advertisement
सहारनपुर: फिलहाल शांति, गश्त कर रहे जवान लेकिन अभी भी दहशत में लोग
सहारनपुर। यूपी के सराहनपुर में जातीगत हिंसा को काबू करने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। अब सहारनपुर में स्थिति काबू में है और वहां फिलहाल शांति है लेकिन सहारनपुर के लोग अभी भी दहशत में हैं। ज्ञातव्य है कि सहारनपुर में दलितों और राजपूतों के बीच हिंसा फैल गई थी। पुलिस के जवान हिंसा ग्रस्त गांवों में गश्त कर रहे हैं लेकिन खौफ का माहौल ऐसा है कि लोग डर के मारे ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। यहां तक की लोग रोजमर्रा के काम भी डर के साए में कर रहे हैं।
प्रशासन ने नेताओं को हिंसा ग्रस्त गांव से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही प्रशासन गांव का माहौल सुधारने के लिए गांव के लोगों की मीटिंग करवा रही है, जिससे यहां फिर से भाईचारे का माहौल बन सके। गांव के लोगों का कहना है कि वे सभी सालों से साथ में भाईचारे के साथ रह रहे थे लेकिन अचानक गांव का माहौल बिगडने से सभी परेशान हैं। जो कई सालों से साथ में प्रेम से रह रहे थे आज वे ही एक दूसरे के दुश्मन बने बैठे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सहारनपुर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement