ruckus at Bihar Congress about ashok choudhry in patna meeting -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:00 pm
Location
Advertisement

बिहार कांग्रेस का हाल: हंगामे के बीच समर्थकों संग बाहर निकले अशोक चौधरी

khaskhabar.com : सोमवार, 09 अक्टूबर 2017 3:13 PM (IST)
बिहार कांग्रेस का हाल: हंगामे के बीच समर्थकों संग बाहर निकले अशोक चौधरी
पटना।बिहार में कांग्रेस बैशाखी के सहारे यानि लालू नीतीश के भरोसे पर ही थी। लेकिन सता लालू और नीतीश के झगड़े से क्या छूटी बिहार में कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है।आज पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन का बाहिष्कार कर दिया।उन्होंने अपने कुछ समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।



पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आरोप लगाया है कि दूसरी पार्टियों से आए लोगों को ज्यादा तव्ज्जो दी जा रही है।मैं इसकी शिकायत राहुल गांधी से करुंगा। सम्मेलन से पहले ही कार्यालय के अंदर मीडिया और बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि बैठक के शुरू होने के बाद ही वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी और पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की।

इससे पूर्व, कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रोक लगाए जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान अशोक चौधरी के साथ ही उनके गुट के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई। हंगामा बढ़ने के बाद सदाकत आश्रम के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इधर, हंगामे के कारण पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी और उनके समर्थकों ने सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। सम्मेलन छोड़कर बाहर निकले पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ मारपीट का आरोप लागते हुए पत्रकारों से कहा कि राजद के लोगों को बुलाकर पुराने कांग्रेसियों को पिटवाया गया है।


बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक चौधरी को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उन पर पार्टी में फूट डालने के आरोप लग रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement