Rs. 14 crore expenditure in the improvement of roads, Tander process completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:16 am
Location
Advertisement

सड़कों के सुधार में खर्च होंगे 14 करोड़ रूपए, टैंडर प्रक्रिया हुई पूरी

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 जुलाई 2017 12:40 PM (IST)
सड़कों के सुधार में खर्च होंगे 14 करोड़ रूपए, टैंडर प्रक्रिया हुई पूरी
नाहन। बेचड़ का बाग-जमटा सड़क के सुधार व पक्का करने के टैंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और इस 29 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 14 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। इस सड़क के पक्का होने पर राजगढ़ से जिला मुख्यालय नाहन के लिए लगभग 20 किमी की दूरी कम होगी। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव लोक निर्माण विनय कुमार ने पराड़ा में एक दिवसीय हरियाली मेले के समापन अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने लोगों को हरियाली मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले व त्यौहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक है जिनके आयोजन से जहां संस्कृति का संरक्षण होता है। इनके आयोजन से लोगो में आपसी भाईचारा, प्रेम व पारस्परिक सहयोग की भावना उत्पन्न होने से देश की एकता व अखण्डता को बल मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement