RRB recruitment in group D in all zonal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:50 am
Location
Advertisement

RRB सभी जोनल में करेगा ग्रुप डी के 62907 पदों पर भर्ती

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 12:12 PM (IST)
RRB सभी जोनल में करेगा ग्रुप डी के 62907 पदों पर भर्ती
अजमेर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) देश के सभी जोनल में ग्रुप डी के 62907 पदों पर भर्ती करेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 12 मार्च है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे में ग्रुप डी के 4 हजार 555 पद हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए भर्ती आरआरबी अजमेर को करनी है। ग्रुप डी के सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 12 मार्च है। अधिकतर पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं व आईटीआई मांगी गई है। ऑनलाइन परीक्षा की तारीख अप्रैल में निर्धारित की जाएगी। ग्रुप डी के इन पदों के लिए 18 से 31 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। अभी तक ग्रुप डी के पदों पर भर्ती रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) द्वारा की जाती थी। इन 4755 पदों में से सबसे अधिक लगभग 3000 पद ट्रैक मैंटेनर के हैं।

2 मिनट में ले जाना होगा 35 किलो वजन, वो भी 100 मीटर तक

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) में पहली बार वजन उठाने का टास्क दिया जा रहा है। जिसमें मेल (पुरुष) कैंडिडेट को 35 किलो वजन को उठाना है। जिसे बिना रुके हुए 100 मीटर तक दो मिनट में ले जाने है। वहीं 1000 मीटर की दौड़ को 4.15 मिनट में पूरा करना है। इसी तरह फीमेल (महिला) केंडिडेट को 20 किलो वजन उठाकर, 100 मीटर तक 2 मिनट में ले जाना है। वहीं 1000 मीटर की दौड़ को 5.40 मिनट में पूरा करना है।

इन पदों के लिए होगी भर्ती

ट्रैक मैंटेनर, हेल्पर इलेक्ट्रिकल, हेल्पर पावर, हेल्पर ट्रेन लाइटिंग, हेल्पर टीआरएस, हेल्पर टीआरडी, हेल्पर सिग्नल, हेल्पर ब्रिज, पोर्टर, सहायक प्वाइंट्स मैन सहित अन्य पदों के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement