rohtak news : The president of Haryana State Women Commission pratibha suman has warned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 6:17 am
Location
Advertisement

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी चेतावनी, मानसिकता में बदलाव लाओ नहीं तो....

khaskhabar.com : गुरुवार, 08 मार्च 2018 3:58 PM (IST)
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी चेतावनी, मानसिकता में बदलाव लाओ नहीं तो....
रोहतक। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने महिलाओं पर अत्याचार करने वाले और दुष्कर्म करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबको मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।

प्रतिभा सुमन गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहतक में एक समारोह को संबोधित कर रही थीं। गौड़ शिक्षण संस्थान में आयोजित इस समारोह में उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह हर्ष की बात है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचारों पर चिंता जताई। उन्होंने उन लोगों को चेतावनी दी जो महिलाओं खास तौर पर छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब 12 साल तक की बच्चियों से दुष्कर्म पर फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके लिए वे सीएम मनोहर लाल खट्टर का आभार जताती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर समाज को मिलकर समाधान खोजना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement