rohtak news : Prisoner committed suicide in sunariya prison-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:49 am
Location
Advertisement

हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या

khaskhabar.com : गुरुवार, 08 मार्च 2018 4:10 PM (IST)
हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या
रोहतक। सुनारिया जेल में पत्नी की हत्या के प्रयास में बंद खरावड़ गांव के रोशनलाल की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार उसने बाथरूम में दोपहर 2 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या की है। रोशनलाल दो महीने से सुनारिया जेल में बंद था। उसके खिलाफ 29 दिसंबर 2017 को उसकी पत्नी सुमन ने सांपला थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज करवाया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद रोशनलाल का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर रोशनलाल ने आत्महत्या की। पुलिस इस मामले में परिजनों की शिकायत की जांच करने में जुटी हुई है।

रोशनलाल की पत्नी ने सुमन ने आरोप लगाया था कि 15 दिसंबर को उसके पति रोशनलाल ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। बाद में उसे जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की कोशिश की थी। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांपला थाना पुलिस ने सुमन के बयान पर रोशनलाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। उसी समय से रोशनलाल जेल में बंद था। उसने मंगलवार को जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक रोशनलाल के परिजन मुंशीराम का आरोप है कि रोशनलाल ने अपने ससुराल वालों को कर्जा लेकर 25 लाख रुपए दे रखे थे। उनका अब ब्याज बढ़कर लगभग 60 लाख रुपए हो गए। यह पैसा लौटाना नहीं पड़े इसलिए उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने झूठे केस में उसे जेल भिजवा दिया। जेल में भी उसे ससुराल पक्ष की ओर से धमकियां मिल रही थी। इस कारण रोशनलाल ने आत्महत्या कर ली।

वहीं इस मामले में डीएसपी रविंद्र का कहना है कि रोशनलाल का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement