rohtak news : are no labors for crop harvesting in Kalanaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:19 pm
Location
Advertisement

यहां फसल कटाई के लिए मजदूर ही नहीं हैं...

khaskhabar.com : शनिवार, 30 सितम्बर 2017 3:30 PM (IST)
यहां फसल कटाई के लिए मजदूर ही नहीं हैं...
रोहतक। जिले के गांवों में फसल कटाई के लिए मजदूरों का टोटा पड़ गया है। कृषि मजदूरों की कमी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। बाहरी प्रदेशों से दिहाड़ी के लिए आने वाले मजदूरों की संख्या में कमी के कारण जहां किसान परेशान हैं, वहीं कंबाइन मशीन ही उनका सहारा बनी हुई है।

हरियाणा में कृषि सीजन के दौरान बाहरी प्रदेशों से मजदूर यहां पहुंचते हैं, पर अब साल दर साल दिहाड़ी बढ़ने के बाद मजदूरों की कमी होती जा रही है। पहले कृषि मजदूर आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अब दिक्कत आ रही है। किसान, कृषि मजदूरों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में खुद ही कटाई के काम में उतरना पड़ा। ऐसे में किसानों का सहारा कंबाइन मशीन बनी है।
किसान अमरजीत सिहं, नवीन, भीमसिंह का कहना है कि रोहतक में फसल कटाई का कार्य चल रहा है। कटाई कार्य जोर पकड़ते ही किसानों के सामने मजदूरों की समस्या खड़ी हो गई है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement