rohtak news : any activist in BJP can become CM and PM : om prakash dhankar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 12:10 pm
Location
Advertisement

भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता बन सकता है सीएम व पीएम : ओमप्रकाश धनखड़

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 5:27 PM (IST)
भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता बन सकता है सीएम व पीएम : ओमप्रकाश धनखड़
रोहतक। प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी बताया है और इनेलो व कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता सीएम व पीएम बन सकता है, लेकिन इनेलो व कांग्रेस में ऐसा नहीं है।

धनखड़ रविवार को सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि के रोहतक में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। प्रदेश सरकार ने हाल ही वाल्मीकि को चेयरमैन नियुक्त किया है। समारोह के दौरान धनखड़ ने भाजपा की नीतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो तो परिवार की पार्टी हैं, लेकिन भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि हर जाति व वर्ग की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि अगर हरियाणा में इनेलो का राज आ जाए तो फिर सबको पता है, सीएम कौन बनेगा। इसी प्रकार अगर देश में कांग्रेस का राज आ जाए तो फिर पीएम कौन बनेगा, यह भी सबको पता है। जबकि भाजपा में कोई भी साधारण कार्यकर्ता बिना सिफारिश में पद हासिल कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement