RJD and Congress attack Union Minister Ashwini choubey statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:17 pm
Location
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी के बयान पर बिफरे RJD - कांग्रेस

khaskhabar.com : सोमवार, 09 अक्टूबर 2017 12:10 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अश्विनी के बयान पर बिफरे RJD - कांग्रेस
पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बिहार के लोगों की वजह से भीड़ बढऩे के बयान पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने इस बयान के लिए मंत्री से बिहार के लोगों से माफी मांगने को कहा है। वहीं, जनता दल (युनाइटेड) ने मंत्री से ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार के लोगों की वजह से दिल्ली के एम्स में भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग छोटी सी बीमारी को लेकर भी दिल्ली के एम्स पहुंच जाते हैं।

इस बयान के मीडिया में आने के बाद राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सोमवार को कहा कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता के नशे में मदहोश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को यह अधिकार है कि कोई कहीं भी इलाज करा सकता है। मंत्री जी का यह बयान संविधान के खिलाफ है और उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर निकाल देना चाहिए।

इधर, राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में अश्विनी चौबे को मानसिक दिवालियेपन का शिकार बताते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा ही बिहार और बिहारियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस बयान के लिए चौबे और भाजपा को बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने अश्विनी चौबे से इस बयान को लेकर बिहार की जनता से माफी मांगने व प्रधानमंत्री से ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement