Resuffle will take place in Amit Shah team before change in Modi cabinet!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:56 pm
Location
Advertisement

कैबिनेट फेरबदल:PM की मंत्रियों से भेंट

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 जून 2016 3:42 PM (IST)
कैबिनेट फेरबदल:PM की मंत्रियों से भेंट
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में भी शीर्ष पदों पर फेरबदल की तैयारी है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, पहले अमित शाह अपनी टीम में बदलाव करेंगे, इसके बाद ही कैबिनेट में फेरबदल होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच उन्होंने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों से मुलाकात की और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। 

इससे पूर्व बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच इस मामले पर 5 घंटे बैठक चली। मैराथन मीटिंग में पार्टी और सरकार में बदलाव का खाका तैयार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, पहले अमित शाह अपनी टीम में बदलाव करेंगे, फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। पार्टी में 3 उपाध्यक्ष और 2 महासचिव के पद खाली हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी पहले इन्हीं खाली पदों को भरना चाहती है। आज ही मोदी अपने मंत्रियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं जिनमें इनके कामकाज का लेखा-जोखा लिया जाएगा। इसी आधार पर कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement