Remarkably participate in social service sectors - Kiran Maheshwari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:03 am
Location
Advertisement

सामाजिक सेवा क्षेत्रों में उदारतापूर्वक भागीदारी निभाएं - किरण माहेश्वरी

khaskhabar.com : शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 8:26 PM (IST)
सामाजिक सेवा क्षेत्रों में उदारतापूर्वक भागीदारी निभाएं - किरण माहेश्वरी
राजसमन्द। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शनिवार अपराह्न राजसमन्द जिले के केलवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बाग का कोना क्षेत्र में निर्मित मुक्तिधाम का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर तथा पट्टिका अनावरण कर लोकार्पण किया।
यह मुक्तिधाम जन सहयोग से भामाशाह फूलीदेवी बोहरा, तनसुख बोहरा एवं नरेन्द्र बोहरा द्वारा मगनलाल, रंगलाल एवं भैरूलाल की स्मृति में बनवाया है।
समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में बोहरा परिवार के योगदान की सराहना करते हुए उदात्त भावों से लोक सेवा एवं आंचलिक विकास में समर्पण को अनुकरणीय बताया। उन्होंने इस प्रकार की भावनाओं के साथ समाज के विकास एवं जन-जन के उत्थान में भागीदारी निभाने आगे आने का आह्वान सम्पन्न लोगों से किया।
समारोह में तनसुख बोहरा, उपप्रधान भरत पालीवाल, गणेश पालीवाल, जगदीशजी सुन्दरचा, जिला परिषद सदस्य श्यामलाल सांवरिया, सरपंच रेखा सिन्दल, उप सरपंच अम्बालाल पालीवाल, सुनील बोहरा, महेन्द्र कोठारी, पर्वतसिंह सहित क्षेत्र के सरपंचों, ग्राम्य जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणाेंं ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement