relief to Heat at night and sweat in the daytime in Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:19 pm
Location
Advertisement

गर्मी से रात में राहत, दिन में छूटते हैं पसीने

khaskhabar.com : सोमवार, 09 अक्टूबर 2017 3:04 PM (IST)
गर्मी से रात में राहत, दिन में छूटते हैं पसीने
पठानकोट। प्रदेश में दिन में मौसम ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। वहीं रात में उन्हें गर्मी से राहत मिलती है। दिवाली के आसपास अमूमन सर्दी का असर शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार गर्मी पीछा नहीं छोड रही है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी सूरज की तपिश कम नहीं हो रही। तापमान 32 डिग्री से ज्यादा है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार है। हालांकि रात का पारा 20 से 22 डिग्री के बीच रहने से कुछ राहत मिल रही है। अगले कुछ दिनों में रात का तापमान और कम हो सकता है। अगले एक हफ्ते तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement