rape to women in chitrakoot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:50 am
Location
Advertisement

दलित महिला से घर में घुस कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 मार्च 2017 3:41 PM (IST)
दलित महिला से घर में घुस कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय से सटे कछार पुरवा में रविवार की शाम एक दलित महिला के साथ उसके घर में घुस कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। कर्वी कोतवाल सत्यपाल सिंह ने सोमवार को बताया, "रविवार की शाम कछार पुरवा में एक दलित महिला अपने घर में अकेली थी। उसी वक्त पड़ोसी युवक शिव प्रताप सिंह ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।"
उन्होंने बताया कि पड़ोस के ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस संरक्षण में पीड़िता की चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement