rape to a girl in pratapgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:50 pm
Location
Advertisement

बारात में आई बच्ची से दुष्कर्म कर कुएं में फेंका

khaskhabar.com : सोमवार, 15 मई 2017 10:03 PM (IST)
बारात में आई बच्ची से दुष्कर्म कर कुएं में फेंका
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर थाना क्षेत्र में बारात में आई नौ साल की मासूम बच्ची से घरातियों ने दुष्कर्म किया और उसे कुआं में फेंक दिया।

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने उसे कुएं से निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, जनपद के मकूनपुर के कोहंडौर थाना क्षेत्र के दयाल दुबे का पुरवा गांव में राम अभिलाष वर्मा के घर रविवार रात बरात आई थी। इसी बरात में शामिल होने अंतू थाना क्षेत्र के खैरा गांव की नौ वर्षीय बच्ची भी अपनी मामी के साथ गई थी।

बताते हैं कि रात को घराती पक्ष के लोगों ने नौ वर्षीय बच्ची को घर से 300 मीटर दूर उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement