Ram temple to be built only through law said Togadia in aligarh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:43 am
Location
Advertisement

कानून के जरिए ही होगा राम मंदिर का निर्माण : तोगड़िया

khaskhabar.com : सोमवार, 17 जुलाई 2017 09:48 AM (IST)
कानून के जरिए ही होगा राम मंदिर का निर्माण : तोगड़िया
अलीगढ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण का समय अब आ गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का एक ही रास्ता है और वो है कानून बना कर।

तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पूरे हिन्दू समाज की आस्था का विषय है इसलिए केन्द्र सरकार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसद में कानून बनाकर श्रीराम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए।

पत्रकारों से मुखातिब तोगड़िया ने कहा कि मंदिर निर्माण का एक ही रास्ता है, जैसे सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का निर्माण के समय बताया था। उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर और गौ हत्या बंदी का कानून संसद में बन जाए, ये देश की हिन्दू जनता की इच्छा है। मेरा विश्वास है कि जल्द ही इसमें निर्णय होगा।

विहिप अध्यक्ष तोगड़िया ने कहा कि पूरा देश और पूरी दुनिया जेहादी इस्लाम के निशाने पर है। इसलिए भारत और पूरी दुनिया को जेहादी इस्लाम के विरुद्ध सावधान रहना होगा।


आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement