Ram temple to be built at birth place: CM Yogi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:43 pm
Location
Advertisement

जन्मस्थल पर राम मंदिर बनाने की होगी पहल :सीएम योगी

khaskhabar.com : सोमवार, 13 नवम्बर 2017 4:07 PM (IST)
जन्मस्थल पर राम मंदिर बनाने की होगी पहल :सीएम योगी
रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदूवादी नेता योगी आदित्यनाथ ने यहां सोमवार को कहा कि भगवान राम के जन्मस्थल पर राम मंदिर बनाने की पहल होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला रायपुर का दौरा है। उन्होंने कहा, मैं भगवान राम के ननिहाल आया हूं। जन्मस्थल पर राम मंदिर बनाने की पहल की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में 5 तारीख से प्रतिदिन सुनवाई होगी।

रायपुर में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास में मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के विभिन्न विकास योजनाओं के बारें में चर्चा हुई। सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राजेश मूणत सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे। विमानतल से बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर उनका स्वागत किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement