Rajasthan government schools time change, new time of schools in 9:20 am to 3:40 pm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:31 am
Location
Advertisement

आज से सरकारी स्कूलों का समय सुबह 9:20 से 3:40 बजे तक

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 10:39 AM (IST)
आज से सरकारी स्कूलों का समय सुबह 9:20 से 3:40 बजे तक
श्रीगंगानगर। तीन दिन की छुट्टी के बाद सरकारी स्कूल मंगलवार से खुलेंगे। स्कूल खुलने के साथ ही इनके समय में परिवर्तन हो जाएगा। सर्दी शुरू होने की वजह से सरकारी स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है।

अब स्कूलों का संचालन सुबह 9:20 से 3:40 बजे तक किया जाएगा। सरकार ने संस्था प्रधान, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए स्कूल आने का अलग-अलग समय निर्धारित किया है। संस्था प्रधान के लिए 9:20 से 3:40 बजे, शिक्षकों के लिए 9:30 से 3:40 बजे तक समय रहेगा।

वहीं विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 9:35 से 3:40 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यह समय सारणी 31 मार्च तक लागू रहेगी। अभी राजकीय विद्यालय सुबह 8 से 2:10 बजे तक लग रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement