Raj Thackeray marches to get better facilities for Mumbai train commuters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:55 am
Location
Advertisement

ठाकरे की धमकी, शांतिपूर्ण नहीं होगा अगला विरोध, PM पर भी तंज

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 8:23 PM (IST)
ठाकरे की धमकी, शांतिपूर्ण नहीं होगा अगला विरोध, PM पर भी तंज
मुंबई। मुंबई के एलफिन्स्टन रेलवे ब्रिज पर मची भगदड़ के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने गुरुवार को मुंबई मेट्रो स्टेशन से चर्चगेट स्टेशन तक रेलवे के खिलाफ मार्च निकाला। हालांकि, उन्हें इसकी इजाजत मुंबई पुलिस की ओर से नहीं मिली है इसके बावजूद वे वेस्टर्न रेलवे हेडक्वॉटर पहुंचे। यहां मनसे चीफ राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। ठाकरे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर वो कब तक देश की जनता को झूठ बोलकर गुमराह करेंगे। बीजेपी ने देश को गर्त में धकेल दिया।

आज हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन मुंबई के लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिलीं तो अगला प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं होगा। लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए मुंबई पुलिस ने यहां भारी पुलिस फोर्स तैनात की। रैली में ठाकरे ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर देश को गर्त में धकेला रही है और मोदी झूठ बोलकर देश को गुमराह करते हैं। अब मुझे इस पर भरोसा हुआ। कुछ साल पहले बिजनेसमैन रतन टाटा के कहने पर मैं गुजरात गया था, तब मोदी वहां के मुख्यमंत्री थे। मुझे गुजरात में विकास की गुमराह करने वाली तस्वीर दिखी। देश की जनता के बीच मोदी के लिए भरोसा कम हो गया है। वह रोजाना किसी न किसी कार्यक्रम में भाषण देते हैं और कितना बोलेंगे?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement