Rahul Gandhi to go on campaign blitzkrieg in Himachal Pradesh Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 7:10 pm
Location
Advertisement

पीएम मोदी के बाद आज राहुल गांधी की हिमाचल में 3 चुनावी रैलियां

khaskhabar.com : सोमवार, 06 नवम्बर 2017 08:18 AM (IST)
पीएम मोदी के बाद आज राहुल गांधी की हिमाचल में 3 चुनावी रैलियां
चंबा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज हिमाचल दौरे पर जा रहे हैं। राहुल गांधी आज हिमाचल में चुनाव प्रचार करेंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले पीएम मोदी नेकल हिमाचल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कल ऊना में कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान छोडकर भाग गई है और चुनाव एकतरफा हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को भी पीएम मोदी ने कांग्रेस की खिल्ली उडाते हुए कहा कि पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता राज्य में प्रचार के लिए नहीं आया।

इसके बाद कांग्रेस ने हिमाचल में राहुल गांधी की रैली की घोषणा की थी। राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी हिमाचल के सिरमौर, चंबा और कांगडा में रैलियां करेंगे। ज्ञातव्य है कि राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान नौ नवंबर को होना है।

शनिवार को पीएम मोदी ने कांग्रेस की खिल्ली उडाते हुए कहा था कि मुझे पता चला है कि कांग्रेस का अपने नेताओं पर से भरोसा उठ गया है और वह अन्य पार्टियों के बागियों पर नजर लगाए हुए हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता यहां प्रचार के लिए नहीं आया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement