rahul gandhi amethi visit on 4th october-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:48 am
Location
Advertisement

राहुल गांधी को मिली प्रशासन से अनुमति, 4 अक्टूबर को जाएंगे अमेठी

khaskhabar.com : सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 1:55 PM (IST)
राहुल गांधी को मिली प्रशासन से अनुमति, 4 अक्टूबर को जाएंगे अमेठी
अमेठी । उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे जाने के लिए अनुमति दे दी है। राहुल गांधी 4 अक्टूबर को अमेठी के दौरे पर जाएं। आपको बता दें कि इससे पहले यूपी प्रशासन ने राहुल गांधी को अमेठी दौरे की इजाजत नहीं दी थी। राहुल गांधी के दौरे पर यूपी प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक लगाई थी।

राहुल गांधी के अमेठी दौरे की प्रशासन से अनुमति न मिलने पर कांग्रेस ने विरोध जाहिर कराया था। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार नहीं चाहती कि राहुल अपने संसदीय क्षेत्र में आएं। उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा था, सारे त्योहार खत्म हो गए हैं, फिर भी त्योहारों का बहाना बनाकर राहुल गांधी को अमेठी आने से रोका जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement