Rabri Devi Slams Nitish Kumar Over Corruption Is Etiquette Tweet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:05 pm
Location
Advertisement

राबडी का सीएम नीतीश पर हमला, घोटालों की माला पहने हुए है...

khaskhabar.com : शुक्रवार, 01 दिसम्बर 2017 5:36 PM (IST)
राबडी का सीएम नीतीश पर हमला, घोटालों की माला पहने हुए है...
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने यहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रत्येक विभाग में घोटाला हो रहा है, लेकिन नीतीश कुमार कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। नीतीश कुमार ‘घोटालों की माला’ पहने हुए हैं।

बिहार विधानसभा परिसर में संवाददाताओं के एक प्रश्न के उत्तर में राबड़ी ने कहा, ‘‘हां, हमने मान लिया है कि हम गुंडा-मवाली हैं, हमारी पार्टी गुंडा-मवालियों की पार्टी है, अगर ऐसा है, तो बिहार की जनता हमें चुनाव में जीता कर यहां क्यों भेजती है? हम गुंडा हैं, लेकिन ‘वो’ क्या हैं? घोटालों की माला पहने हुए हैं। पांच महीनों से गद्दी पर बैठे हैं, घोटाले पर घोटाला हो रहा है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement