production may fall deu to rising Temperature this time -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:42 am
Location
Advertisement

मौसम के गर्म हाेने से बढ़ी किसानों की चिंता, गिर सकता है उत्पादन

khaskhabar.com : मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 1:12 PM (IST)
मौसम के गर्म हाेने से बढ़ी किसानों की चिंता, गिर सकता है उत्पादन
श्रीगंगानगर। मौसम गर्म हाेने के साथ ही किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। दिन के तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने से उत्पादन पर वितरीत असर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन का तापमान बढ़ना दूधिया अवस्था में गेहूं-जौ की बालियों व घेघरी पर आई चने की पछेती फसल के लिए नुकसानदायक है। इससे गेहूं-जौ के पौधे पर बालियां व चने के पौधे पर घेघरी कम लगेंगी। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक गेहूं, जौ, सरसों व चने की फसल के लिए इन दिनों दिन का तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास अनुकूल होता है, लेकिन फिलहाल अधिकतम पारा 28 डिग्री के पास चल रहा है जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। अकेले सूरतगढ़ तहसील क्षेत्र में इस बार 34 हजार 215 हेक्टेयर में गेहूं, 6 हजार 25 हेक्टेयर में जौ व 21 हजार 150 हेक्टेयर में चना तथा 24 हजार 405 हेक्टेयर में सरसों की बीजाई हुई है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर अगले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहा तो उत्पादन एक तिहाई तक गिर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement