President Ramnath Kovind gave Best State Award to Haryana -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 12:09 am
Location
Advertisement

राष्ट्रपति ने हरियाणा को दिया सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017 7:10 PM (IST)
राष्ट्रपति ने हरियाणा को दिया सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार
चंडीगढ़। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

इस बारे में हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा दक्षता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न राज्य इस पुरस्कार को पाने की दौड़ में शामिल थे, परंतु हरियाणा के शिक्षा विभाग के श्रेष्ठ कार्यों को देखते हुए हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार से नवाजा गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में भी बच्चों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति और विकास में ऊर्जा की उपलब्धता और उसके सक्षम उपयोग का विशेष महत्व है। इसमें ऊर्जा को सुलभ बनाना, ऊर्जा की निरंतर उपलब्धता और ऊर्जा का दक्षता से प्रयोग किए जाने जैसी अनेक चुनौतियां शामिल हैं।

शर्मा ने कहा कि हरियाणा आज शिक्षा के हर स्तर पर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा व स्कूलों में काफी सुधारात्मक कदम उठाए हैं। प्रदेश के सभी स्कूलों में लडक़े और लड़कियों के लिये अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने में तेजी लाई गई है ताकि ‘मेक इन हरियाणा-मेक इन इण्डिया‘ अभियान को गति मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement