Pregnant woman came from the third floor, got hit by a hightension, death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:47 pm
Location
Advertisement

गर्भवती महिला तीसरी मंजिल से कूदी, हाईटेंशन की चपेट में आई, दम तोड़ा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 6:04 PM (IST)
गर्भवती महिला तीसरी मंजिल से कूदी, हाईटेंशन की चपेट में आई, दम तोड़ा
लुधियाना। गर्भवती महिला ने किन्हीं कारणों से आवेश में आकर घर की तीसरी मंजिल से जाकर छंलाग लगा ली। ऊंचाई से गिरने पर वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख कर पत्नी को बचाने के लिए आए पति की सदमे से आवाज ही चली गई।
मृतक महिला की पहचान निशा (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद निशा और विपिन को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया, जबकि विपिन को भर्ती कर लिया है। मौके पर पहुंची थाना जोधेवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जालंधर भारत नगर निवासी निशा की शादी एक साल पहले विपिन के साथ हुई थी और वो गर्भवती थी। विपिन एक होजरी फैक्ट्री में काम करता है। काली सड़क इलाके में वह तीन मंजिला इमारत के दूसरी मंजिल पर रहते थे। वीरवार को निशा के सास-ससुर रिश्तेदार से मिलने गए थे। घर पर विपिन और निशा अकेले थे। इस दौरान अचानक निशा घर की तीसरी मंजिल पर गई और विपिन उसके पीछे भागा। जब तक वो छत पर पहुंचा निशा ने छलांग लगा दी।

निशा नीचे से गुजर रही हाईटेशन तारों में जाकर फंसकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के लिए विपिन चिल्लाया तो उसकी आवाज चली गई। उधर, परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जांच अधिकारी एएसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि अभी परिवार के बयान लेने बाकी हैं। वो जैसे बयान देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement