cyrus mistry removed, ratan tata again takes charge as interim chairman of tata group-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:04 pm
Location
Advertisement

मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाया,कमान फिर रतन टाटा को

khaskhabar.com : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 10:29 PM (IST)
मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाया,कमान फिर रतन टाटा को
मुंबई। टाटा सन्स ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया है। चयन समिति ने चार महीनों के लिए रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। नया चेयरमैन कौन होगा, इसका फैसला करने के लिए एक समिति बना दी गई है।

मुंबई में सोमवार को हुई बोर्ड मीटिंग के दौरान यह फैसला किया गया। नए चेयरमैन के चुनाव के लिए एक चयन समिति बना दी गई है। इस समिति में रतन एन टाटा, वेनु श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेन सेन और लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य शामिल हैं। समिति को चार महीनों में नया अध्यक्ष चुनना है।

सायरस मिस्‍त्री के इस्‍तीफे को कॉरपोरेट सेक्‍टर में हालिया दौरे के सबसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि टाटा ग्रुप ने करीब चार साल पहले शापूरजी पालोनजी ग्रुप के एमडी रहे सायरस मिस्त्री को रतन टाटा का उत्तराधिकारी चुना था। मिस्‍त्री ने 29 दिसंबर 2012 को रतन टाटा के बाद चेयरमैन पद संभाला था। साइरस पलोनजी मिस्त्री को 28 दिसंबर, 2012 को टाटा का चेयरमैन बनाया गया था। मिस्त्री ने छठे चेयरमैन के तौर पर ग्रुप में कार्यभार संभाला था।

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement