Pradhyuman murder case: Bus Conductor Ashok Kumar describes police torture-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:54 am
Location
Advertisement

प्रद्युम्न मर्डर: जेल से निकलकर बोला अशोक- पुलिस देती थी करंट, जबरन..

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 नवम्बर 2017 11:05 AM (IST)
प्रद्युम्न मर्डर: जेल से निकलकर बोला अशोक- पुलिस देती थी करंट, जबरन..
गुडगांव। रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या में हरियाणा पुलिस द्वारा आरोपी गए बस कंडक्टर अशोक बुधवार को जेल से रिहा हो गया। अशोक को जेल के पीछे वाले दरवाजे से निकाला गया। ज्ञातव्य है कि अशोक 75 दिन तक भोंडसी जेल में रहा। जेल से रिहा होने के बाद अशोक अपने घर घामडौज पहुंचा। जेल से निकलकर अशोक ने भगवान और मीडिया का शुक्रिया किया। जेल से निकलने के बाद अशोक ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने उस पर किस तरह से जुर्म किया और जबरन जुर्म कबूल करवाया।

उसने मीडिया को बताया कि जेल में उसे कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन पुलिस हिरासत में उसने जीते जी नरक भोग लिया। अशोक ने कहा कि पुलिस ने उसे इतना टॉर्चर किया था कि उसे याद करते हुए भी रूह कांप जाती है। अशोक के घर लौटने से उसकी पत्नी काफी खुश नजर आ रही थी।

अशोक की पत्नी ममता ने कहा कि पुलिस ने अशोक को उल्टा लटकाकर मारा था और जुर्म कबूल करवाने के लिए नशा भी दिया गया। ममता का कहना है कि अब सीबीआई की जांच सही दिशा में है। अशोक ने भी मीडिया को बताया कि उसेे पुलिस हिरासत में टॉर्चर किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement