Advertisement
आपसी कलह में पत्नी व बच्चों को दिया जहर, खुद ने लगाई फांसी
हनुमानगढ़। खुंजा इलाके में पति-पत्नी का आपसी कलह परिवार को लील गया। पति ने पहले पत्नी और बच्चों को जहर दिया और फिर खुद ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जहर से पत् नी की भी मौत हो गई जबकि दो बच्चे अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बच्चों को अभी होंश नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार इस हादसे का कारण पति-पत्नी के बची आपसी घरेलू क्लेश बताया जा रहा है। मृतका सुनीता (35) दिहाड़ी मजदूरी करती थी और उसका पति दर्शनसिंह कुल्फी का ठेला लगाता था। वह मूलरूप से पंजाब के धूरी का रहने वाला था और यहां खुंजा में किराए के मकान में रहता था।
दर्शनसिंह रविवार रात को खीर में जहर मिलाकर अपनी पत्नी सुनीता और लडक़े दीपक (6) व पुत्री ज्योति (13) को खिला दिया। इसके बाद उसने खुद को फांसी लगा ली। आस-पास के लोगों ने सोमवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर डीएसपी वीरेंद्र जाखड़ जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पत् नी सुनीता पंलग पर पड़ी हुई थी और दर्शनसिंह का शव लस्सी से लटक रहा था। रसोई में खीर और सब्जी रखी थी। पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि दर्शनसिंह ने खीर में ही जहर मिलकर सबको खिलाया। संभवतया जहर के असर से सुनीता तड़पने लगी होगी और भागने की कोशिश की होगी। इसलिए दर्शनसिंह ने उसके हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए। पुलिस को अभी मौके से ऐसे कोई सुराग नहीं मिला जिससे यह लगता हो कि दंपती की हत्या हुई है।

हनुमानगढ़
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement