Poets-writers and cultural personnel will be honored on saturday in Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:36 am
Location
Advertisement

कवि-कथाकार, साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी होंगे सम्मानित

khaskhabar.com : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017 08:47 AM (IST)
कवि-कथाकार, साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी होंगे सम्मानित
बीकानेर। कवि-कथाकार, साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी के सम्मान में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र की तीन विभूतियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणा प्रतिष्ठान, आचार्यों का चौक, बीकानेर के तत्वावधान में किश्स जाएगा। जिसमें प्रबन्धक विशेषज्ञ डॉ.गौरव बिस्सा को “अमर कीर्ति शिखर सम्मान”, महिला साहित्यकार डॉ.उषा किरण सोनी को “सुन्दर सुरभि” सम्मान तथा कवि-कथाकार एवं संस्कृतिकर्मी राजेन्द्र जोशी को “राजरत्न” सम्मान अर्पित किया जाएगा।

प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा करेंगे। मुख्य अतिथि भवानीशंकर शर्मा, पूर्व महापौर नगर-निगम बीकानेर एवं विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद, अध्यक्ष शहर भाजपा डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य करेंगे । कार्यक्रम अजीत फाउंडेशन में दोपहर 12.30 बजे होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement