People have to write I am poor ... You also know-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:04 pm
Location
Advertisement

लोगों को लिखना पड़ रहा है ’मैं गरीब हूं...’ आप भी जानें

khaskhabar.com : शनिवार, 24 जून 2017 1:58 PM (IST)
लोगों को लिखना पड़ रहा है ’मैं गरीब हूं...’ आप भी जानें
जयपुर/दौसा। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में गरीबों का मजाक उड़ाया जा रहा है। मकानों की दीवारों पर सरकारी योजनाओं के स्लोगनों की भांति जो लिखवाया जा रहा है। उससे लिखवाने वाले भी खुद शर्मसार हो रहे हैं। दौसा जिले के गांवों में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। सरकार ने गरीबों के बारे में पता लगाने के लिए यह अनोखा तरीका निकाला है, जो गरीबों के लिए भारी पड़ रहा है। जिले में करीब 50 हजार से ज्यादा घरों पर ऐसा लिखा हुआ है।

सरकार ने दौसा जिले के गांवों में कई मकानों पर सफेदी से पुतवाकर ‘मैं गरीब हूं और नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (एनएफएसए) के जरिए राशन लेता हूं’ लिखवा दिया है। ऐसा सरकार ने इसलिए किया है, ताकि दौसा जिले में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले (बीपीएल) परिवारों का पता लगाया जा सके। दौसा जिले के सिकराय निवासियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत ऐसा किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement