People beat the police team in baghpat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:06 pm
Location
Advertisement

बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम को लोगों ने पीटा, एक सिपाही घायल

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 जनवरी 2017 3:09 PM (IST)
बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम को लोगों ने पीटा, एक सिपाही घायल
बागपत। दोघट कस्बे में वांछित बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम के खिलाफ लोगों ने खूब हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने एक सिपाही पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उधर थाना पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों के अनुसार दोघट थाने में तैनात उपनिरीक्षक जगदीश सैनी अपने साथी पुलिसकर्मियों को लेकर कस्बे में एक वांछित बदमाश को पकड़ने गए थे। उच्च न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी कर उसे अदालत में पेश करने के आदेश दे रखे थे। उसी आदेश के अनुपालन में पुलिस ने बुधवार को वांछित को पकडने के लिए उसके घर दबिश दी। पुलिसकर्मी जब वांछित को पकडने लगे तो गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। काफी देर तक हंगामा किया।


बाद में कुछ लोगों ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों के विरोध के चलते पुलिस को बैरंग ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। उधर थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि विरोध जरूर हुआ था मगर सिपाही पर हमले व उसे घायल करने की बात पूरी तरह से गलत है।

[@ अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement