people anger against the Bharatpur municipal corporation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:10 pm
Location
Advertisement

नगर निगम के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश

khaskhabar.com : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 2:09 PM (IST)
नगर निगम के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश
भरतपुर। दीनदयाल नगर काॅलोनी में काॅलोनी के लोगों ने शनिवार को नगर निगम की कचरे से भरी गाडि़यों को कचरा खाली नहीं करने दिया और रोड पर पत्थर लगा कर जाम लगा दिया और नगर निगम आयुक्त शिवचरण मीना के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध किया।

भरतपुर शहर के तमाम कचरे को लेकर नगर निगम की गाडियां आज वार्ड नम्बर 42 पंहुची। तभी वहां पर सैंकडों लोगों ने कचरा गाडियों को खाली नहीं करने दिया। और कचरा गाडियों को वापस लौटा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर का कचरा शहर के ही इस वार्ड में क्यू डाला जा रहा है जबकि बगल में ही आरबीएम अस्पताल व स्वास्थ्य भवन का कार्यालय भी मौजूद है।

काॅलोनी के लोगों ने कहा कि पानी की पाइपलाइन टूट गई है जिससे यह कचरा उन पाइपों में होकर घरों तक जा रहा है और इस कचरे के कारण काॅलोनी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है इसलिए इसका विरोध करते हुए नगर निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement