Pakistani arrested in Jalandhar, living near army area, Fraudulently make Aadhar card and Pan Card-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:08 pm
Location
Advertisement

आर्मी एरिया के पास रह रहा था पाकिस्तानी, बनवा लिया आधार-पैन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 3:02 PM (IST)
आर्मी एरिया के पास रह रहा था पाकिस्तानी, बनवा लिया आधार-पैन
जालंधर। आर्मी एरिया से करीब 3 किलोमीटर की दूर अलीपुर कॉलोनी में नई कोठी बनाकर दूसरी बीवी बलविंदर कौर के साथ रह रहे एक पाकिस्तानी को अरेस्ट किया गया है। पाक के अहसान उल हक के पास फिलहाल ऑस्ट्रिया की नागरिकता है। उसने खुद को गांव सलेमपुर मसंदा का एहसान उल हक बताकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। पुलिस ने उसका पासपोर्ट भी जब्त किया है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रिया की एंबेसी को जानकारी दी गई है। वह ऑस्ट्रिया से 13 सितंबर को जालंधर आया था। पुलिस ने उसकी बीवी बलविंदर (30) को भी पकड़ा है। जिस तरह आरोपी आर्मी एरिया के पास रह रहा था, उससे आशंका है कि वह खुफिया जानकारी जुटाने के लिए बेस बना रहा था।

आशंका है कि आरोपी पाक आर्मी का स्लीपर सेल हो सकता है। पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा का कहना है कि पुलिस के साथ-साथ कई सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्पेशल ब्रांच के एसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों बिमल कांत ने यह कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement