Owaisi reaction over sangeet som statement on taj mahal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:49 am
Location
Advertisement

ताजमहल फिर विवादों में, ओवैसी ने किया संगीत सोम पर पलटवार, कहा क्या मोदी..

khaskhabar.com : सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 12:52 PM (IST)
ताजमहल फिर विवादों में, ओवैसी ने किया संगीत सोम पर पलटवार, कहा क्या मोदी..
मेरठ। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल फिर से विवादों में आ गए। इस विवाद में बीजेपी नेता संगीत सोम भी कूद गए। संगीत सोम ने कहा कि कुछ लोगों को बुहत दर्द हुआ जब ताजमहल को देश के ऐतिहासिक स्थलों से निकाल दिया गया। ज्ञातव्य है कि संगीत सोम मेरठ की सरधना सीट से बीजेपी के विधायक हैं। संगीत सोम ने कहा कि ऐसा इतिहास किस काम का जिसमें अपने पिता को ही कैद कर डाला था। साथ ही उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हिन्दुस्तान का सर्वनाश किया था। उन्होंने यह भी कहा कि अब बीजेपी सरकार बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है। संगीत सोम ने कहा कि बीजेपी देश के बिगडे हुए इतिहास को सुधारने का काम कर रही है। इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने संगीत सोम पर पलटवार किया।

क्या मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराना बंद कर देंगे: ओवैसी

संगीत सोम के ताजमहल वाले बयान पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि लाल किले को भी गद्दारों ने बनासा था, तो क्या पीएम मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराना बंद कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि क्या मोदी-योगी देशी-विदेशी सैलानियों को ताजमहल जाने से मना करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement