Over 300 militants surrender in Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:59 pm
Location
Advertisement

पाकिस्तान : 300 से अधिक आतंकवादियों का आत्मसमर्पण

khaskhabar.com : रविवार, 10 दिसम्बर 2017 12:08 PM (IST)
पाकिस्तान : 300 से अधिक आतंकवादियों का आत्मसमर्पण
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों के 17 कमांडरों सहित 300 से अधिक आतंकवादियों ने हथियार डाल दिए हैं और आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा में एक समारोह के दौरान आत्मसमर्पण किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्ला खान जेहरी ने समारोह में कहा कि प्रांत में कानून और व्यवस्था की स्थिति को सुधारा जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहे हैं वे कभी भी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।’’ इससे पहले 22 अगस्त को प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी के एक कमांडर और आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement