Opening of double lane bridge on Chamba-Teisa road-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:03 pm
Location
Advertisement

चंबा-तीसा सड़क पर डबल लेन पुल का उदघाटन

khaskhabar.com : सोमवार, 31 जुलाई 2017 6:35 PM (IST)
चंबा-तीसा सड़क पर डबल लेन पुल का उदघाटन
चंबा/शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सोमवार को 5.89 करोड़ रुपये की लागत से चंबा-तीसा सड़क पर तीसा नाला पर निर्मित डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांउडेरी के भवन, 3.28 करोड़ रुपये की लागत से तरेला नाला पर निर्मित होने वाले पुल तथा 1.96 करोड़ रुपये की लागत से तरेला बांउडेरी मंगली सड़क पर भंगी नाला पर निर्मित होने वाले पुल की आधारशिलाएं रखीं। वीरभद्र सिंह ने सप्ताह भर चले मिंजर मेला के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यकारी समिति की सदस्य तथा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव आशा कुमारी, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र भारतद्धाज, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष नीरज नैयर, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रधानाचार्य अनिल ओहरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement