one thousand bike riders from Panchkula will be included in Jind rally- MLA Gyanchand Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:18 pm
Location
Advertisement

जींद रैली 15 को, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे शामिल- विधायक ज्ञानचंद

khaskhabar.com : शनिवार, 03 फ़रवरी 2018 3:00 PM (IST)
जींद रैली 15 को, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे शामिल- विधायक ज्ञानचंद
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में 15 फरवरी को होने वाली रैली में पंचकूला जिला से एक हजार मोटरसाइकिलों पर युवा रैली में शामिल होंगे और 10 प्रतिशत इसमें महिलाएं शामिल होंगी। इस दिशा में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

यह जानकारी पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सेक्टर 6 स्थित क्षेत्रीय होस्टल के सभागार में आयोजित प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह रैली जींद में अभूतपूर्व, सफल ऐतिहासिक होगी।

इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे। मोटरसाईकल रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता व अन्य सभी लोग मोटरसाईकलों पर इस रैली में उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए जिला स्तर, खण्ड स्तर तथा गांव स्तर पर बैठकें आयोजित कर सफल आयोजन की तैयारियां की गई हैं। इसके साथ-साथ जिला के हर बूथ से पांच मोटरसाईकल वहां पर जाएंगे। जींद पहुंचने से पहले 14 फरवरी को कुरूक्षेत्र में पंचकूला से यह मोटरसाईकल रैली पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इस मोटरसाईकल रैली में 50-50 मोटरसाईकलोंकी टोलियां होंगी। इसके साथ-साथ इन टोलियों के साथ मैकेनिकों की व्यवस्था भी की गई है ताकि कहीं पर यदि पेंचर हो जाए तो उस मोटरसाईकल का पैंचर शीघ्र लगवाया जा सके। इस रैली में देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ-साथ एंबुलेंस की भी व्यस्था होगी। यह रैली हरियाणा प्रदेश में नई जागरुकता लाने के साथ-साथ युवाओं में जोश भी भरेगी। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तथा शक्ति केन्द्रों पर बैठकें आयोजित कर तैयारियां की गई हैं। इसके साथ-साथ पहली से 7 फरवरी तक रैली में जाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है और उनका मोबाईल नंबर भी लिया जा रहा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement