One killed, 8 injured in road accident in Ghaziabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:07 pm
Location
Advertisement

गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार ने 8 लोगों को कुचला, एक बच्चे की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 01 अक्टूबर 2017 12:35 PM (IST)
गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार ने 8 लोगों को कुचला, एक बच्चे की मौत
गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां देर रात नशे में कार चला रहे एक युवक ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी, तीन महिलाएं सहित आठ लोग घायल हैं। इसके अलावा एक बच्चा भी घायल होने की खबर है। ये सभी लोग रामलीला देखने जा रहे थे। जिस इलाके में यह हादसा हुआ वह बेहद व्यस्त इलाका है।

ड्राइवर की पहचान गुरग्राम में काम करने वाले एक प्राइवेट कम्पनी के मैनेजर के रूप में हुई है। हादसे के वक्त उसकी पत्नी भी साथ थी। पुलिस का कहना है आरोपी ड्राइवर नशे में था। उसने एक ऑटो और अन्य वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद बाइक सवाल दंपत्ति से टकरा गया। ड्राइवर को भी चोटें आयीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement