Advertisement
नूंह उपायुक्त ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पौधारोपण किया
नूंह। उपायुक्त
अशोक शर्मा ने बुधवार को नलहड़ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया तथा अपने
परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उपायुक्त नूंह ने पौधारोपण भी
किया।। उपायुक्त शर्मा ने सभी जिलावासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। जिलावासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की तथा सभी से आह्वान किया कि
सभी त्यौहारों की तरह शिवरात्रि को भी आपसी भाईचारे की तरह मनाएं औऱ आने
वाली पीढ़ी को अच्छा संदेश दें। डीसी ने कहा कि नूंह जिला आपसी भाईचारे के
लिए जाना जाता रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं। इतना ही
नहीं एक - दूसरे के त्यौहारों को मिलकर मनाते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
नूँह
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement