Now the mustard oil is fake, the factory is caught-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:33 pm
Location
Advertisement

अब सरसों का तेल भी नकली, फैक्ट्री पकड़ी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 जून 2017 8:59 PM (IST)
अब सरसों का तेल भी नकली, फैक्ट्री पकड़ी
पानीपत। अभी तक कृत्रिम, घी, दूध के मामले ही सामने आते थे लेकिन अब तेल भी नकली आने लगा है। पुलिस ने इसी तरह एक मामले में छापा मार कर कृत्रिम सरसों का तेल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।
जिले के मतलौडा में नकली सरसों तेल बनाने की फैक्‍टरी पकड़ी गई है। फैक्‍टरी में 4000 लीटर नकली तेल बरामद किया गया है। पानीपत जिले के मतलौडा में एक फैक्‍टरी में नकली सरसों तेल बनाया जा रहा था। इसकी जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को मिली। इस बारे में प‍ुलिस को जानकार दी। इसके बाद डीएसपी बलि सिंह ने खाद्य विभाग के अधिकारी इंद्र सिंह संधू के साथ फैक्‍टरी पर छापा मारा। इससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

भारी मात्रा में नकली तेल मिला

जांच के बाद वहां भारी मात्रा में नकली सरसों तेल मिला। बताया जाता है कि फैक्‍टरी में नकली सरसों तेल बनाकर नामी कंपनियों की बोतल में पैकिंग कर उसे बेचा जाता है। फैक्‍टरी में दो कंपनियों की पैकिंग वाली खाली बोतलें मिली हैं। यह फैक्‍टरी मतलौड़ा अनाज मंडी के पास है।

डीएसपी बलि सिंह ने बताया कि पुलिस ने फैक्‍टरी से करीब 4000 लीटर नकली सरसों तेल बरामद किया। वहां खाली बोतलें, अलग अलग ब्रांड के रैपर व खाली टीन भी मिले। नकली सरसों तेल बनाने में इस्‍तेमाल होने वाले रसायन के सात कट्टे भी मौके से मिले हैं। वहां 50-50 लीटर के 25 केन में भरे सरसों तेल जब्त किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 2000 लीटर खुला सरसों का तेल पकड़ा है। मेडिकल ऑफिसर नरेश राठी को बुला कर फैक्टरी काे सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement