now Araria will become terror hub:Giriraj Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:58 am
Location
Advertisement

हार से बौखलाए गिरिराज, बोले-अब आतंकियों का गढ़ बन जाएगा अररिया

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 मार्च 2018 2:44 PM (IST)
हार से बौखलाए गिरिराज, बोले-अब आतंकियों का गढ़ बन जाएगा अररिया
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने स्टार प्रचारक और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के जेल में रहने के बावजूद अररिया लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। लेकिन, अररिया में मिली हार पर बीजेपी बुरी तरह बौखला गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को राजद की जीत को खतरनाक बताते हुए कहा कि अररिया अब आतंकवादियों का गढ़ बन जाएगा। उन्होंने कहा, अररिया केवल सीमावर्ती इलाका नहीं है। यह सिर्फ नेपाल और बंगाल से भी जुड़ा नहीं है। एक कट्टरपंथी विचारधारा को उन्होंने जन्म दिया है। यह बिहार के लिए ही नहीं देश के लिए खतरा होगा। यह (अररिया) आतंकवादियों का गढ़ बनेगा।

गिरिराज सिंह के इस बयान पर विवाद खड़ा हो सकता है। हालांकि, अभी तक राजद की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि अररिया लोकसभा सीट पर राजग के सरफराज आलम ने भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को लगभग 60 हजार मतों से हराया है। लोकसभा चुनाव से एक वर्ष पूर्व, बिहार में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और राजद-कांग्रेसनीत महागठबंधन के बीच यह सीधा मुकाबला था।

अररिया लोकसभा सीट राजद के सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। राजद ने यहां से तस्लीमुद्दीन के बेटे और सत्तारूढ़ जद-यू के विधायक सरफराज आलम को अपना चुनाव प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। सरफराज ने राजद में शामिल होने के लिए जद-यू छोड़ दिया था और विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया था। वह इससे पहले अररिया के जोकीहाट के विधायक थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement