Noida BJP leader shot dead in greater noida -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:26 am
Location
Advertisement

नोएडा के भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 नवम्बर 2017 11:58 AM (IST)
नोएडा के भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उनके सुरक्षाकर्मी की यहां गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं उनके साथ यात्रा कर रहा एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। यह घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई, जब भाजपा नेता शिव कुमार यादव अपने एसयूवी वाहन से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह टिगरी पहुंचे, बदमाशों ने उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में यादव और उनके एक अंगरक्षक बाली की मौत हो गई।

घटना में घायल तीसरे व्यक्ति को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताया है।

पुलिस ने बताया कि बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।

सहायक पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच से पता चलता है कि हत्या का उद्देश्य निजी कारण था।

सिंह ने कहा, "लेकिन हम इस बारे में जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह सकते है। हम अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।"

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement