no controversy on Taj Mahal said Ram Naik-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:01 am
Location
Advertisement

ताजमहल पर विवाद ठीक नहीं : राम नाईक

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 1:35 PM (IST)
ताजमहल पर विवाद ठीक नहीं : राम नाईक
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी ताजमहल विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। राज्यपाल ने कहा कि ताजमहल विश्व के अजूबों में से एक है। इसे लेकर किसी भी तरह का विवाद उचित नहीं है। मंगलवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे राज्यपाल राम नाईक से पत्रकारों ने भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल पर दिए बयान पर सवाल किया। जवाब में राज्यपाल ने कहा कि ताजमहल देश की अद्वितीय कला है। यह विश्व के अजूबों में से एक है। ताजमहल को विवाद में खींचना ठीक नहीं है।

अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव पर राम नाईक ने कहा अयोध्या की दीपावली का आयोजन पूरा देश देखेगा।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement